Welcome To IANS Hindi - India's Largest Independent News Service - Category News
     Log-in आप का स्वागत है Log-in
IANS Logo
Last updated on May 26, 2013 10:50 AM IST
  • होम
  • हमारे बारे में
  • डाउनलोड
  • सेवाएँ
  • तकनीकी सहायता
  • सदस्यता लें
  • हमसे संपर्क करें

संबद्ध

विषय सूची

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध/आपदा/दुर्घटना
  • आतंकवाद
  • आव्रजन/ कानून/ अधिकार
  • कूटनीति/प्रवासी
  • खेल
  • फीचर
  • मौसम/पर्यावरण/वन्यजीव
  • रक्षा/सुरक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार/अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा/कला/संस्कृति/किताबें
  • समाज/धर्म/जीवनशैली
  • सिनेमा/मनोरंजन/फैशन
  • स्वास्थ्य/विज्ञान/प्रौद्योगिकी

विशेष खंड

  • पुराने समाचार
  • आईएएनएस सुर्खियाँ

व्यापार/अर्थव्यवस्था


  • पिछला
  • 1
  • 2
  • अगला

शेयर बाजारों में अभी बनी रहेगी अस्थिरता (समीक्षा) (10:05)
मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)| अगले सप्ताह शेयर बाजारों में निवेश की अस्थिरता रहने की संभावना है। मई महीने के डेरिवेटिव्स अनुबंध की अवधि आगामी 30 मई (गुरुवार) को पूरी हो रही है। आने वाले सप्ताह में निवेश की दिशा कारोबार के एफ एवं विकल्प खंड पर निर्भर करेगी।

सालिड वेस्ट में कमाई कम खर्च ज्यादा (09:10)
रायपुर, 26 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी में अगले माह से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) शुरू होने जा रहा है। इस योजना के तहत कचरा उठाने के लिए ठेका लेने वाली कंपनी हर घर से पैसा लेगी। जो पैसा मिलेगा, वह निगम के खाते में जाएगा और निगम कंपनी को कचरा उठाने के एवज में तय राशि देगा।

इस बार दशहरी पड़ेगा महंगा! (09:08)
लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। मलीहाबाद का दशहरी आम इस साल लोगों को बहुत कम खाने को मिलेगा। पिछले कई साल के बाद इस साल उत्तर प्रदेश में आम की पैदावार कम हुई है। हर साल मई माह के अंतिम दिनों में दशहरी आम बाजार में दिखाई देने लगता था लेकिन इस साल जून माह में बाजार में आएगा।

मिजोरम में विश्व बैंक की मदद से बनेंगी सड़कें (21:28)
आइजल, 25 मई (आईएएनएस)| मिजोरम सरकार राज्य के पहाड़ी इलाकों में सड़क बनाने के लिए विश्व बैंक से वित्तीय मदद पाने की उम्मीद में है। इस राज्य की सीमा बांग्लादेश और म्यांमार से लगती है।

आनंद शर्मा ने रखी हैदराबाद में एनआईडी की आधारशिला (लीड-1) (21:12)
हैदराबाद, 25 मई (आईएएनएस)| वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने शनिवार को हैदराबाद में 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन' (एनआईडी) की आधारशिला रखी।

आंध्र को मिलेगा तीसरे विनिर्माण क्षेत्र का उपहार (20:16)
हैदराबाद, 25 मई (आईएएनएस)| वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में तीसरा राष्ट्रीय निवेश विनिर्माण क्षेत्र (एनआईएमजेड) विकसित करने की घोषणा की।

'भारत के विकास से सीख सकते हैं विकासशील देश' (18:23)
वाशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)| भारतीय मूल के दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भारत ने गरीबी दूर करने के लिए गरीबों को अलग-थलग करने के बजाय उन्हें साथ लेकर चलने और बाजार समर्थित जो नीतियां अपनाई हैं, उनसे विकासशील देश सीख ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में बस आपरेटर बेमियादी हड़ताल पर (17:15)
रायपुर, 25 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस आपरेटर शनिवार सुबह से ही बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण राज्यभर में यात्री बसों के पहिये थम गए हैं। भीषण गर्मी में रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा और मुंगेली में सैकड़ों यात्री भटक रहे हैं।

'सुपर किंग्स के निष्कासन से इंडिया सीमेंट्स पर असर नहीं' (17:14)
चेन्नई, 25 मई (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के ताजा मामले के चलते अगर इंडिया सीमेंट्स की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को निष्कासित किया जाता है तो इसका इंडिया सीमेंट्स पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह राय औद्योगिक विशेषज्ञों ने जाहिर की है।

ओडिशा संयंत्र की क्षमता दोगुनी करेगी भूषण स्टील (16:45)
भुवनेश्वर, 25 मई (आईएएनएस)| इस्पात निर्माता कंपनी, भूषण स्टील लिमिटेड (बीएसएल) ने शनिवार को कहा कि वह इस साल के अंत तक ओडिशा में अपने इस्पात संयंत्र की वार्षिक क्षमता बढ़ाकर दोगुनी करने वाली है।

छत्तीसगढ़ में बस आपरेटर बेमियादी हड़ताल पर गए (16:41)
रायपुर, 25 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। प्रदेश भर के बस आपरेटर शनिवार सुबह से ही बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। बस आपरेटरों की हड़ताल से यात्री बसों के पहिये थम गए हैं। भीषण गर्मी में रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली में सैकड़ों की संख्या में यात्री भटक रहे हैं। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में यातायात के लिए लोग सड़क मार्ग पर निर्भर हैं और रोजाना लगभग तीन लाख लोग बसों से ही आवाजाही करते हैं।

गोवा तट पर शराब प्रतिबंध से रूसी राजदूत खुश (16:28)
पण्जी, 25 मई (आईएएनएस)| भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर एम. कादाकिन ने गोवा के समुद्र तट पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगाए जाने पर राज्य सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इससे रूसी नागरिकों की जिंदगियां बचेंगी।

रूस 2014 में करेगा 4 अंतरिक्ष यानों का प्रक्षेपण (15:34)
मास्को, 25 मई (आईएएनएस)| रूस का एनर्जिया रॉकेट एंड स्पेस कॉरपोरेशन अगले साल प्रशांत महासागर के ओडिसे से सी लांच प्रोग्राम के तहत चार अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित करेगा।

शेयर बाजारों में छाई रही मंदी (साप्ताहिक समीक्षा) (15:33)
मुम्बई, 25 मई (आईएएनएस)| गत सप्ताह शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार, 24 मई, 2013 को 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 581.79 अंक नीचे जाकर 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ 19,704.33 पर बंद हुआ और 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 203.75 अंक यानी 3.29 फीसदी की गिरावट के साथ 5,983.55 पर बंद हुआ।

ओडिशा में मनरेगा में अनियमितता पर जयराम ने उठाई उंगली (15:33)
भुवनेश्वर, 25 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने ओडिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इसका समाधान जल्द करने को कहा है।

रूस में शराब उत्पादन में 23 फीसदी की गिरावट (09:23)
मास्को, 25 मई (आईएएनएस)| रूस में वोदका एवं अन्य शराब के उत्पादन में 2013 के पहले चार महीने में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 23.3 फीसदी की गिरावट आई है तथा इस अवधि में 57 लाख डेकालीटर शराब का उत्पादन हुआ।

रसों से भरी रहेगी बिहार की लीची (08:17)
मनोज पाठक
पटना, 25 मई (आईएएनएस)| लीची के लिए मशहूर बिहार में इस वर्ष न केवल लीची के उत्पादन में वृद्धि देखी जा रही है, बल्कि इस बार की लीची भी रसों से भरी है। इस वर्ष लीची की फसल में पिछले वर्ष की तुलना में पांच से दस प्रतिशत इजाफा होने की सम्भावना है। पिछले दिनों तेज गर्मी और धूप से फसल को हालांकि कुछ नुकसान अवश्य हुआ है।

मोइली ने गैस कीमत पर आरआईएल का पक्ष लेने के आरोप का किया खंडन (22:23)
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)| पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पता मोइली ने गैस की कीमतों को लेकर सरकार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का साथ देने के आरोप का खंडन करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्राकृतिक गैस के मूल्यों की प्रस्तावित समीक्षा सभी कंपनियों पर लागू होगी।

प्रधानमंत्री बोले, सेबी रोके भेदिया कारोबार (22:09)
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को पूंजी बाजार के नियामक सेबी को भेदिया कारोबार की घातक बुराई को समूल नष्ट करने के लिए कहा। प्रधामंत्री ने कहा कि संस्थान की भावी प्रभावशीलता इसी पर निर्भर होगी।

वित्तीय घाटे से प्रभावित हो रहा निगमित ऋण बाजार : मनमोहन (21:46)
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां शुक्रवार को कहा कि अविकसित निगमित कर्ज बाजार भारतीय वित्तीय तंत्र में एक कमजोरी है और उच्च वित्तीय घाटा इस समस्या को और ज्यादा पेचीदा बना रहा है।

घरेलू बचत को वित्तीय परिसंपत्ति में बदलें : प्रधानमंत्री (21:17)
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को सरकार और वित्तीय नियामकों से घरेलू बचत को वित्तीय संपत्ति में बदलने के प्रयास में तेजी लाने का आह्वान किया।

बिजली संकट के समाधान के लिए मुख्यमंत्री प्रयत्नशील : सपा (18:43)
लखनऊ, 24 मई(आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में जारी बिजली संकट के लिए पूर्ववर्ती मायावती सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को कहा कि पूरे पांच साल मायावती सरकार के राज में एक मेगावाट बिजली उत्पादित नहीं हुई, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विद्युत संकट से प्रदेश को उबारने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।

यामाहा ने युवाओं के लिए स्कूटर लांच की (17:57)
पणजी, 24 मई (आईएएनएस)| दोपहिया बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जापान की अग्रणी वाहन कम्पनी, यामाहा ने शुक्रवार को भारत में एक नया आटोमैटिक स्कूटर 'रे' पेश किया।

शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर (राउंडअप) (16:54)
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)| देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.00 अंकों की तेजी के साथ 19,704.33 पर तथा निफ्टी 16.50 अंकों की तेजी के साथ 5,983.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में 30 अंकों की तेजी (लीड-1) (16:40)
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)| देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.00 अंकों की तेजी के साथ 19,704.33 पर तथा निफ्टी 16.50 अंकों की तेजी के साथ 5,983.55 पर बंद हुआ।

  • पिछला
  • 1
  • 2
  • अगला

विशेष

  • दुष्कर्म पीड़िता से विवाह कर दोस्त ने दी मिसाल
  • शेयर बाजारों में छाई रही मंदी (साप्ताहिक समीक्षा)
  • आईपीएल-6 : ईडन में 'बराबरी' की टीमों के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग
  • रसों से भरी रहेगी बिहार की लीची
  • 'जो गलत करेंगे मिट जाएंगे, खेल तो हमेशा जिंदा रहेगा'
  • मप्र में वातानुकूलित तंबू में बनेगी भाजपा की चुनावी रणनीति
  • उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
  • आईपीएल-6 : 'करो या मरो' के मैच में श्रेष्ठता साबित करना चाहेंगी मुम्बई, राजस्थान
  • 'जहां शादियों के कार्यक्रम दो दिनों में सिमट रहे हैं'ं
और भी है

Advertisements

सदस्यता लें

सदस्यता लें

Name: *
E-mail ID:*
9+6
=  

आईएएनएस फोटो


  Click here for :
अंतर्राष्ट्रीय |अपराध/आपदा/दुर्घटना |आतंकवाद |आव्रजन/ कानून/ अधिकार |कूटनीति/प्रवासी |खेल |फीचर |मौसम/पर्यावरण/वन्यजीव |रक्षा/सुरक्षा |राजनीति |व्यापार/अर्थव्यवस्था |शिक्षा/कला/संस्कृति/किताबें |समाज/धर्म/जीवनशैली |सिनेमा/मनोरंजन/फैशन |स्वास्थ्य/विज्ञान/प्रौद्योगिकी |

होम |हमारे बारे में |डाउनलोड |सेवाएँ |तकनीकी सहायता |सदस्यता लें |हमसे संपर्क करें |करियर | साइटमैप | © 2013 आईएएनएस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड.