Welcome To IANS Hindi - India's Largest Independent News Service - Category News
     Log-in आप का स्वागत है Log-in
IANS Logo
Last updated on May 23, 2013 10:41 PM IST
  • होम
  • हमारे बारे में
  • डाउनलोड
  • सेवाएँ
  • तकनीकी सहायता
  • सदस्यता लें
  • हमसे संपर्क करें

संबद्ध

विषय सूची

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध/आपदा/दुर्घटना
  • आतंकवाद
  • आव्रजन/ कानून/ अधिकार
  • कूटनीति/प्रवासी
  • खेल
  • फीचर
  • मौसम/पर्यावरण/वन्यजीव
  • रक्षा/सुरक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार/अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा/कला/संस्कृति/किताबें
  • समाज/धर्म/जीवनशैली
  • सिनेमा/मनोरंजन/फैशन
  • स्वास्थ्य/विज्ञान/प्रौद्योगिकी

विशेष खंड

  • पुराने समाचार
  • आईएएनएस सुर्खियाँ

रक्षा/सुरक्षा


चीन ने पाकिस्तान का भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया : अखबार (21:48)
बीजिंग, 23 मई (आईएएनएस)| चीन के एक सरकारी अखबार ने कहा है कि चीन ने हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य बनाने का प्रयास किया है और चीन ने एक देश का दूसरे देश के खिलाफ इस्तेमाल कर संतुलन की रणनीति का खेल नहीं खेला है।

बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे (20:54)
पटना, 23 मई (आईएएनएस)| महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिहार में 1122 सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पटना में 194 सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा सार्वजनिक स्थलों की निगरानी की जाएगी।

स्थायित्व के लिए पाकिस्तान की मदद करेगा चीन : ली (19:14)
इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)| चीन की सरकार पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती के प्रति अडिग है और दक्षिण एशिया के इस देश में स्थायित्व और बेहतर विकास के लिए मदद करेगा। पाकिस्तान की यात्रा पर आए चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने गुरुवार को यहां यह बात कही।

संदिग्ध चीनी जासूस हिमाचल में गिरफ्तार (19:05)
धर्मशाला, 23 मई (आईएएनएस)| तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा के निवास स्थान मैकलियोडगंज से पुलिस ने एक तिब्बती को गिरफ्तार किया। उस पर चीनी जासूस होने का संदेह है। अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

प्रधानमंत्री ने रक्षा सौदों में ईमानदारी पर दिया जोर (लीड-3) (18:54)
गुड़गांव, 23 मई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की रणनीतिक सोच में बदलाव तथा उच्चतर रक्षा संगठनों की समीक्षा पर जोर देते हुए गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार रक्षा सौदों में ईमानदारी व पारदर्शिता का अनुपालन करती है और इसे आगे भी बरकरार रखा जाएगा।

क्षेत्र में सुरक्षा मुहैया कराने में भारत सक्षम : प्रधानमंत्री (लीड-2) (18:21)
गुड़गांव, 23 मई (आईएएनएस)| देश की रणनीतिक सोच में बदलाव और उच्चतर रक्षा संगठनों की समीक्षा बल देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत हालांकि कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन वह क्षेत्र में और इसके बाहर भी सुरक्षा मुहैया कराने में सक्षम है।

रक्षा संगठनों की समीक्षा की जरूरत : प्रधानमंत्री (लीड-1) (16:36)
गुड़गांव, 23 मई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश इस वक्त कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है और उनसे निपटने के लिए रणनीतिक सोच में बदलाव के साथ-साथ उच्चतर रक्षा संगठनों की फिर से समीक्षा किए जाने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक (12:56)
न्यूयार्क, 23 मई (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र ने रूस से दुनिया के विभिन्न देशों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत तैनाती के लिए अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है।

देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री (12:11)
गुड़गांव, 23 मई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में देश की रणनीतिक सोच में बदलाव करने और उच्च रक्षा संगठनों के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री रक्षा विश्वविद्यालय की बुनियाद रखेंगे (21:57)
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 23 मई को हरियाणा के गुड़गांव जिले में बिनोला मे भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आईएनडीयू) की आधारशिला रखेंगे। यह राष्ट्रीय महत्व का एक स्वायत्त संस्थान होगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

बहरीन के हवाईक्षेत्र में दिखा ईरानी ड्रोन (19:42)
मनामा, 22 मई (आईएएनएस)| बहरीन के आंतरिक सुरक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा कि ईरान का एक ड्रोन विमान उत्तरी बहरीन के हवाईक्षेत्र में सऊदी अरब के नजदीक दिखाई दिया।

उन्नत अनुकरण प्रणाली का विकास कर रहा रूस (17:05)
मास्को, 22 मई (आईएएनएस)| रूस कम दूरी की पैंटसर मिसाइल प्रणाली पर आधारित अपनी वायु रक्षा इकाइयों के लिए उन्नत लक्ष्य अनुकरण प्रणाली (सिमुलेशन सिस्टम) का विकास कर रहा है।

युद्धपोतों की आपूर्ति में तेजी लाई जाए : पुतिन (14:12)
मास्को, 22 मई (आईएएनएस)| रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने नौसेना को युद्धपोतों की आपूर्ति में देरी के लिए देश की सबसे बड़ी पोत निर्माता कंपनी, युनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (यूएससी) की आलोचना करते हुए कहा कि उसे रूसी नौसेना को जल्द युद्धपोतों की आपूर्ति सुनिश्चित करानी चाहिए।

साइबर सुरक्षा पर अमेरिका के साथ वार्ता चाहता है चीन (11:02)
बीजिंग, 22 मई (आईएएनएस)| चीन ने साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सम्प्रभुता के उल्लंघन पर हमें कार्रवाई का अधिकार : सीरिया (09:44)
दमाकस, 22 मई (आईएएनएस)| सीरिया सरकार का कहना है कि इजराइल द्वारा उसकी सम्प्रभुता का उल्लंघन करने पर उसके पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार मौजूद है।

वरुण के खिलाफ चुनाव लड़कर देख लें आजम : भाजपा (22:19)
लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान पर पलटवार करते हुए आजम को वरुण गांधी की चिंता छोड़कर अखिलेश यादव की चिंता करनी चाहिए जिनके लिए वह लगातार परेशानी का सबब बने हुए हैं।

त्रिपुरा में 3 आतंकवादियों ने समर्पण किया (19:28)
अगरतला, 21 मई (आईएएनएस)| मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो नेताओं को अपने साथ लेकर बांग्लादेश में अपने ठिकाने से भागे तीन आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष समर्पण कर दिया है। आतंकवादियों ने इन माकपा नेताओं का पहली अप्रैल को अपहरण कर लिया था।

रमन की विकास यात्रा के लिए मोहंदी में सीआरपीएफ टुकड़ी तैनात (16:37)
रायपुर/धमतरी, 21 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। मोहंदी, सिंगपुर के आसपास के जंगल एवं इससे सटे गरियाबंद के सीमावर्ती इलाके में नक्सली गतिविधियों की खुफिया सूचना को देखते हुए छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को लेकर पुलिस अमला बेहद बेचैन है।

भारत संग अधिक आंतरिक सुरक्षा सहयोग चाहते हैं अमेरिकी सांसद (12:34)
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)| अमेरिका-भारत के बीच मंगलवार को हो रहे दूसरे घरेलू सुरक्षा संवाद से पहले भारत और भारतीय मूल के अमेरिकियों से सम्बंधित कांग्रेसनल काकस ने दोनों देशों के बीच आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया है।

कश्मीर में जवान ने 2 साथियों की हत्या की (11:53)
जम्मू, 21 मई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ शहर में सोमवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी, तथा दो अन्य को घायल कर दिया।

सीरिया हिंसा में 95 की मौत (11:44)
दमिश्क, 21 मई (आईएएनएस)| सीरिया के अल-कुसैर शहर में शनिवार से जारी भीषण लड़ाई में अब तक आतंकवादी संगठन, हिजबुल्ला के 23 सदस्यों सहित कुल 95 व्यक्ति मारे जा चुके हैं।

विशेष

  • आईपीएल-6 : 'करो या मरो' के मैच में श्रेष्ठता साबित करना चाहेंगी मुम्बई, राजस्थान
  • 'जहां शादियों के कार्यक्रम दो दिनों में सिमट रहे हैं'ं
  • उप्र में 43 आईपीएस अधिकारियों के 40 से अधिक बार तबादले
  • मप्र में 12वीं की परीक्षा में दृष्टिहीन छात्रा शीर्ष पर
  • तो खंडहर में तब्दील हो जाएगा मक्का दर्जी का ऐतिहासिक इमामबाड़ा
  • 153 वर्ष का हुआ सीएजी
  • विनोद राय ने लेखापरीक्षण कार्यालय को शक्तिशाली जन प्रहरी बनाया
  • मप्र में भाजपा को 'पुरानी टीम' पर भरोसा
और भी है

Advertisements

सदस्यता लें

सदस्यता लें

Name: *
E-mail ID:*
4+5
=  

आईएएनएस फोटो


  Click here for :
अंतर्राष्ट्रीय |अपराध/आपदा/दुर्घटना |आतंकवाद |आव्रजन/ कानून/ अधिकार |कूटनीति/प्रवासी |खेल |फीचर |मौसम/पर्यावरण/वन्यजीव |रक्षा/सुरक्षा |राजनीति |व्यापार/अर्थव्यवस्था |शिक्षा/कला/संस्कृति/किताबें |समाज/धर्म/जीवनशैली |सिनेमा/मनोरंजन/फैशन |स्वास्थ्य/विज्ञान/प्रौद्योगिकी |

होम |हमारे बारे में |डाउनलोड |सेवाएँ |तकनीकी सहायता |सदस्यता लें |हमसे संपर्क करें |करियर | साइटमैप | © 2013 आईएएनएस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड.