नाइजर में आत्मघाती हमले में 25 मरे, 30 घायल (22:32)
निआमेय, 23 मई (आईएएनएस)| उत्तरी नाइजर में एक सैनिक अड्डे और फ्रांस की परमाणु कंपनी द्वारा संचालित एक प्लांट पर हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए।
लंदन हमला : सुराग खोजने का काम जारी (21:46)
लंदन, 23 मई (आईएएनएस)| इंग्लैंड में बुधवार को हुए एक आंतकवादी हमले में एक ब्रिटिश सैनिक की हत्या करने वाले दो संदिग्धों में से नाइजिरायाई मूल के एक लंदनवासी की पहचान कर ली गई है।
छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ के विरोध में नक्सली बंद 26 को (16:11)
रायपुर, 23 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के गंगालूर के एडसमेटा में नक्सली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है। नक्सली संगठन के दक्षिण रीजनल कमेटी सचिव गणेश उइके ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ : बंदूक के साथ नक्सली गिरफ्तार (15:50)
रायपुर, 23 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ताड़ोकी के इलाके में बीएसएफ और डीएफ के संयुक्त दल को गुरुवार की सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त दल ने गश्त के दौरान एक नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक बंदूक भी बरामद की गई है। पुलिस नक्सली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पाकिस्तान के क्वेटा में कार विस्फोट, 12 की मौत (लीड-1) (13:11)
इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)| पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों के वाहन के गुजरने के दौरान 100 किलोग्राम विस्फोटक से लदी कार में विस्फोट हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई।
लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली (12:54)
लंदन, 23 मई (आईएएनएस)| रैपर बोया डी ने अपनी आंखों के सामने एक व्यक्ति पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा, "अभी अभी मेरी आंखों के सामने एक व्यक्ति का गला काट दिया गया।"
'2011 के कत्ल में भी शामिल था बोस्टन बम हमलावर' (12:45)
वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)| पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया बोस्टन मैराथन बम हमले का संदिग्ध तामरलेन सारनाएफ वर्ष 2011 में तीन लोगों की हत्या के एक मामले से भी जुड़ा था। इसका खुलासा एक चेचन नागरिक ने किया, जो बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसने मरने से पहले ये बातें पुलिस को बताई।
झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या (12:20)
रांची, 23 मई (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार तड़के संदिग्ध नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी।
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में विस्फोट, 12 मरे (11:42)
इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)| पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गुरुवार को हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में आठ पुलिसकर्मियों सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
श्रीनगर में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल (09:00)
श्रीनगर, 23 मई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
अफगानिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, 5 की मौत (20:55)
गजनी (अफगानिस्तान), 22 मई (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत गजनी के मुकुर जिले में बुधवार को एक आत्मघाती आतंकवादी विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
मालेगांव विस्फोट : 4 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल (20:40)
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वर्ष 2006 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में चार लोगों के खिलाफ बुधवार को विशेष मकोका अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
छत्तीसगढ़ में पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला (20:03)
जगदलपुर, 22 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दो नवस्थापित पुलिस कैंपों मिनपा एवं बुरकापाल पर बुधवार अहले सुबह नक्सलियों ने हमला किया। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इन कैंपों पर एक सप्ताह के अंतराल में चौथी बार हमला हुआ है।
भारत का हेडली, राणा तक पहुंच सुलभ कराने का आग्रह (लीड-1) (19:44)
वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)| भारत ने अमेरिका से 26/11 के मुंबई हमले के दोषी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली तथा उसके सहयोगी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहाव्वुर हुसैन राणा तक पहुंच सुलभ करने का आग्रह किया है। दोनों को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की मदद करने का दोषी पाया गया है।
बुद्धिजीवियों की अपील, इरोम शर्मिला का करें समर्थन (17:20)
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)| बुद्धिजीवियोंयानी अभिनेताओं, फिल्मकारों और पत्रकारों के एक दल ने लोगों से सामाजिक कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला को समर्थन देने की अपील की है। शर्मिला मणिपुर में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (एएफएसपीए) को हटाने की मांग कर रही हैं।
भारत, अमेरिका का आतंकवादी पनाहगाहों के खात्मे का आह्वान (16:39)
वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)| भारत और अमेरिका ने बगैर किसी देश का नाम लिए सभी राष्ट्रों का आह्वान किया है कि उन पनाहगाहों और ढांचों को नष्ट करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, जो आतंकवाद को मदद पहुंचाते हैं। दोनों देशों ने हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने की कोशिशों में तेजी लाने के लिए भी देशों से आह्वान किया है।
यरवडा जेल में पूरी होगी संजय की सजा (लीड-1) (13:10)
मुम्बई, 22 मई (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को बुधवार तड़के गुपचुप तरीके से आर्थर रोड जेल से पुणे के अति-सुरक्षित यरवडा केंद्रीय कारा में स्थानांतरित कर दिया गया।
त्रिपुरा में 3 आतंकवादियों ने समर्पण किया (19:28)
अगरतला, 21 मई (आईएएनएस)| मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो नेताओं को अपने साथ लेकर बांग्लादेश में अपने ठिकाने से भागे तीन आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष समर्पण कर दिया है। आतंकवादियों ने इन माकपा नेताओं का पहली अप्रैल को अपहरण कर लिया था।
रमन की विकास यात्रा के लिए मोहंदी में सीआरपीएफ टुकड़ी तैनात (16:37)
रायपुर/धमतरी, 21 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। मोहंदी, सिंगपुर के आसपास के जंगल एवं इससे सटे गरियाबंद के सीमावर्ती इलाके में नक्सली गतिविधियों की खुफिया सूचना को देखते हुए छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को लेकर पुलिस अमला बेहद बेचैन है।
रूस के कौकासस में 2 विस्फोट, 8 मरे (21:35)
मास्को, 20 मई (आईएएनएस)| रूस के उत्तरी क्षेत्र कौकासस में सोमवार को दो कारों में विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
इराक में 9 कारों में विस्फोट, 22 मरे (20:02)
बगदाद, 20 मई (आईएएनएस)| इराक की राजधानी बगदाद और तेल के कारोबार का केंद्र बसरा शहर में सोमवार को एक के बाद एक नौ कारों में बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग घायल हो गए।
अफगानिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, 14 की मौत (17:44)
काबुल, 20 मई (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के उत्तरी बघलान प्रांत में सोमवार को एक तालिबान आत्मघाती हमलावर ने एक सरकारी दफ्तर के सामने खुद को बम से उड़ा लिया। विस्फोट की इस घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
