कान महोत्सव में टिम्बरलेक का जलवा (17 मिनट पहले)
कान, 21 मई (आईएएनएस)| कान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हॉलीवुड अभिनेता और गायक जस्टिन टिम्बरलेक के रेड कार्पेट पर आते ही किशोरियों का हुजूम उनको देखने के लिए उतावला हो उठा। टिम्बरलेक अपनी फिल्म 'इनसाइड लेविन डेविस' की टीम के साथ कान में हिस्सा ले रहे हैं। फिल्म के निर्माता कोएन ब्रदर्स हैं।
रौशैल के घर आई नन्ही परी (10:52)
लास एंजेलिस, 21 मई (आईएएनएस)| संगीत बैंड 'द सैटरडेज' की गायिका रौशैल ह्यूम्स ने एक बेटी को जन्म दिया है।
राइडर को माथे की लकीरों पर गर्व (10:22)
लास एंजेलिस, 21 मई (आईएएनएस)| अभिनेत्रियां अपने चेहरे पर झुर्रियां बनते देख तुरंत उनके इलाज के लिए भागती नजर आती हैं, जबकि इसके विपरीत हॉलीवुड अभिनेत्री विनोना राइडर कहती हैं कि उन्हें अपने माथे पर बनने वाली लकीरों पर गर्व है।
लोंगोरिया को सताती है विक्टोरिया, डेविड की याद (09:38)
लास एंजेलिस, 21 मई (आईएएनएस)| हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया को अपने करीबी मित्रों विक्टोरिया और डेविड बेकहम के साथ बिताए पल याद आते हैं। बेकहम परिवार कुछ समय पहले लास एंजेलिस छोड़कर लंदन में बस गया है।
शराबखाने में भरोसेमंद व्यक्ति हैं रेडक्लिफ (09:17)
लंदन, 21 मई (आईएएनएस)| शराब की लत से परेशान रहे हॉलीवुड अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ का कहना है कि उनका सामना अक्सर ऐसे शराबियों से हो जाता है जो बड़ी सहजता से उन्हें अपनी समस्या बताते हैं।
जोली निभाएंगी अपनी मां मार्चेलीन की भूमिका (09:12)
लास एंजेलिस, 21 मई (आईएएनएस)| हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपनी मां मार्चेलीन बर्टेड की जीवनी पर बनने वाली फिल्म में उनका किरदार निभाएंगी। फिल्म का निर्माण उनके मंगेतर अभिनेता ब्रैड पिट की फिल्म निर्माण कम्पनी 'प्लान बी' कर रही है।
बच्चा गोद लेना चाहती हैं लेविस (09:10)
लंदन, 21 मई (आईएएनएस)| गायिका लियोना लेविस भविष्य में एक बच्चे को गोद लेना चाहती हैं।
'लापतागंज-2' में प्रीति अमीन नहीं (19:34)
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)| टीवी धारावाहिक 'लापतगंज' में मूक लड़की सुरीली की भूमिका बखूबी निभाने वाली प्रीति अमीन का कहना है कि वह इसके दूसरे संस्करण में काम नहीं करेंगी। यह हास्य धारावाहिक सब टीवी पर 10 जुलाई से प्रसारित होगा।
विफलता का भी जश्न मनाया जा सकता है : अनुपम खेर (19:28)
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)| अभिनेता-निर्माता अनुपम खेर का कहना है कि उनका नाटक लोगों को प्रेरित करेगा और जीवन में विफलता के प्रति उनका नजरिया बदल देगा। यह नाटक खेर के जीवन में आए उतार-चढ़ाव पर आधारित है।
दीपिका ने शाहरुख से जुड़ी खबर का किया खंडन (19:23)
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)| दीपिका पदुकोण ने इस खबर को गलत बताया है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' के उनके हीरो शाहरुख खान ने उन्हें 'ये जवानी है दीवानी' के प्रचार में जाने से मना किया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख कभी इस तरह की बात नहीं कह सकते।
हुमा तो अब करेंगी मारधाड़ (19:18)
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)| पिछले साल अनुराग कस्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से सुर्खियों में आईं हुमा कुरेशी अब निखिल आडवाणी की फिल्म 'डी-डे' में मारधाड़ करती नजर आएंगी।
प्रीति ने दिया श्रीसंत को संदेह का लाभ (18:43)
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)| अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे के कांड से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा।
सिर्फ दीपिका से भयभीत रहता हं : रणबीर कपूर (18:38)
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस/आईएएनएस)। अभिनेता रणबीर कपूर यूं तो अपने साथी कलाकारों के साथ दोस्ताना प्रतिस्पर्धा की बात करते हैं लेकिन उनका कहना है कि बॉलीवुड में दीपिका पदुकोण ही हैं जिनसे वह भयभीत होते हैं।
मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा : रोहित खुराना (18:32)
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)| छोटे पर्दे के अभिनेता रोहित खुराना का कहना है कि उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। रोहित इन दिनों सोनी टीवी पर आने वाले धारावाहिक 'दिल की नजर से.. खूबसूरत' में माधव की भूमिका में नजर आते हैं।
अगर आरोप सही हैं तो यह खेल के लिए बहुत खराब है : प्रीति जिंटा (17:39)
सुभाष के झा
मुम्बई, 20 मई (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिटा को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग विवाद उत्पन्न होने से गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा, "अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप सही साबित होते हैं तो यह खेल के बहुत खराब बात होगी।"
कूपर ले रहे हैं पाककला का प्रशिक्षण (17:03)
लास एंजेलिस, 20 मई (आईएएनएस)| हॉलीवुड अभिनेता ब्रैडली कूपर निर्देशक जॉन वेल्स की अगली फिल्म 'शेफ' में रसोइये का किरदार निभाने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने कथित रूप से स्कॉटलैंड के मशहूर रसोइये गॉर्डन रामसे से पाककला का प्रशिक्षण लेना शुरू किया है।
खाद्य स्वर्ण से बनी चाय पीजिए! (16:31)
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)| कभी आपने सोना पीने के बारे में सोचा है? ताज ग्रुप ऑफ होटल्स की एक इकाई 51 बकिंघम गेट और लक्जर शैम्पेन ने मिलकर 24 कैरेट गोल्ड आफ्टरनून चाय पेश किया है, जिसमें खाद्य सोना यानी सोने का खाने लायक बुरादा मिला होता है।
कान में जारी होंगी 'जल' की झलकियां (16:26)
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)| अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी के लिए 66वां कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दोगुना लाभ लेकर आया है। यहां उनकी दूसरी फिल्म 'जल' की शुरुआती झलकियां जारी की जाएंगी।
अजय, सोनाक्षी फिर दिखेंगे साथ-साथ (16:24)
मुम्बई, 20 मई (आईएएनएस)| फिल्म 'सन आफ सरदार' के बाद अजय देवगन और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी प्रभुदेवा की अगली फिल्म में दोबारा नजर आएगी।
यामी ने अरबी में बढ़ाए ज्ञान (16:22)
मुम्बई, 20 मई (आईएएनएस)| टेलीविजन विज्ञापन की शूटिंग के दौरान यामी गौतम द्वारा अरबी भाषा में बोले गए संवाद ने वहां उपस्थित सभी लोगों को हैरान कर दिया। इस विज्ञापन में उन्हें हिंदी के अलावा तमिल और अरबी में भी संवाद बोलने थे।
'बाजीगर' का अगला संस्करण फिलहाल नहीं (16:19)
मुम्बई, 20 मई (आईएएनएस)| फिल्म निर्माता रतन जैन का कहना है कि फिलहाल उनकी फिल्म 'बाजीगर' का अगला संस्करण बनाने की कोई योजना नहीं है तथा ऐसा होने पर वह इसे शाहरुख के साथ ही बनाएंगे।
धनुष के करियर को लेकर खुश हैं प्रभु (16:17)
मुम्बई, 20 मई (आईएएनएस)| नृत्य एवं फिल्म निर्देशक प्रभुदेवा दक्षिण के अभिनेता-गायक धनुष के लिए काफी खुश हैं। धनुष 'रांझना' से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
नानी को देखकर जेसी ने बढ़ाए नाखून (15:41)
लंदन, 20 मई (आईएएनएस)| ब्रिटिश पॉप स्टार जेसी जे कहती है कि उन्हें लम्बे नाखून रखने की धुन अपनी नानी को देखकर चढ़ी।
राजेश सिंह ने किया शिंगोरा टेक्सटाइल्स के साथ अनुबंध (15:39)
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)| मशहूर डिजायनर राजेश प्रताप सिंह ने अपनी 'फॉल विंटर' पोशाकों के संग्रह को जारी करने के लिए कपड़ों के ब्रांड शिंगोरा के साथ अनुबंध किया है।
'बॉम्बे वेल्वेट' का सह-निर्माण करेगा फॉक्स स्टार स्टूडियोज (15:32)
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)| फॉक्स स्टार स्टूडियोज फिल्मकार अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' का सह-निर्माण करेगा। अनुराग की निर्माण कम्पनी फैंटम फिल्म्स भी इसकी सह-निर्माता है जबकि वह इसका निर्देशन करेंगे।
