अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में और कटौती की सोच रही एयर इंडिया (लीड-1) (00:10)
नई दिल्ली/मुम्बई, 19 मई (आईएएनएस)| विमानन कम्पनी एयर इंडिया के पायलटों की जारी हड़ताल को देखते हुए सरकार अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में और कटौती करने की सोच रही है। पायलटों की हड़ताल शुक्रवार को 11वें दिन पहुंच गई और इस संकट कम्पनी का नुकसान बढ़कर 200 करोड़ रुपये हो गया है।
कुडनकुलम संयंत्र का व्यावसायिक संचालन अगस्त में (00:09)
चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)| भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने शुक्रवार को घोषणा की कि कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना (केएनपीपी) की 1,000 मेगावाट की दो इकाइयों में से एक का व्यावसायिक संचालन इस वर्ष अगस्त में शुरू होने की पूरी सम्भावना है और दूसरी इकाई का संचालन मार्च 2013 में होगा।
आईपीएल-5 : प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स (राउंडअप) (00:08)
उप्पल (हैदराबाद), 19 मई (आईएएनएस)| डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स के बाद राजस्थन रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के प्ले ऑफ मुकाबले की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई।
| Stories dated 2012-05-18 |
उत्तराखण्ड में अजय भट्ट होंगे भाजपा विधायक दल के नेता (23:55)
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को रानीखेत से विधायक अजय भट्ट को उत्तराखण्ड में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया।
न्यायाधीशों पर हमले मामले में 4 गिरफ्तार (23:54)
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)| राजधानी में तीन न्यायाधीशों और उनके वाहन चालक पर हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रगान पर बनी लघु फिल्म का कान फिल्मोत्सव के लिए चयन (23:53)
भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)| नक्सलियों की हिंसा झेल रहे छत्तीसगढ़ के लिए एक अच्छी खबर है कि यहां स्थानीय कलाकारों को लेकर राष्ट्रगान पर बनाई गई एक लघु फिल्म का चयन फ्रांस में होने वाले कान फिल्मोत्सव के लिए हुआ है। इस लघु फिल्म का चयन जून में होने वाले फिल्मोत्सव की लघु फिल्म श्रेणी के लिए हुआ है।
दिग्विजय सिंह के पुत्र की पदयात्रा शुरू (23:40)
गुना, 18 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने शुक्रवार को राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैरवास से पदयात्रा शुरू की। उनकी पदयात्रा का यह दूसरा चरण है।
आईपीएल-5 : चार्जर्स से हारकर बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स (लीड-6) (23:32)
उप्पल (हैदराबाद), 18 मई (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए 68वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम को हार का सामना करना पड़ा। डेक्कन चार्जर्स टीम ने उसे इस मुकाबले में पांच विकेट से पराजित कर दिया। इस हार के साथ प्ले ऑफ मुकाबले में पहुंचने की राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें समाप्त हो गईं।
बिहार के बगीचों की होगी जीपीएस मैपिंग : नीतीश (23:12)
पटना, 18 मई (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के बगीचों की ग्लोबल पोजिशनिंग (जीपीएस) मैपिंग कराई जाएगी जिससे बगीचा लगाने वालों को अधिक लाभ होगा।
जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 4 की मौत (लीड-1) (23:08)
सतना, 8 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सतना जिले में सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें चार लोगों की जान चली गई और छह घायल हो गए। संघर्ष के बाद गांव में भारी पुलिस बल को तैनाती किया गया है।
अंगोला में भारतीय श्रमिकों की समस्याओं का हल निकालेंगे : कृष्णा (23:04)
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)| विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने शुक्रवार को कहा कि अंगोला में 1100 से अधिक भारतीय कर्मचारियों की मुश्किलों का हल तेजी से निकालने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
आईपीएल-5 : चार्जर्स के 10 ओवर में 69 रन (लीड-5) (22:43)
उप्पल (हैदराबाद), 18 मई (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे 68वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से रखे गए 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम ने 10 ओवरों में एक विकेट गंवाकर 69 रन बना लिए हैं।
नीतीश ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई (22:29)
पटना, 18 मई (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा के परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी है।
आनंद शर्मा को भूमि अधिग्रहण पर रोक की सिफारिश मंजूर नहीं (22:28)
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने शुक्रवार को संसदीय समिति की उस रिपोर्ट को 'अस्वीकार्य' बताया जिसमें सरकार को औद्योगिक उपयोग के लिए भूमि अधिग्रहण से रोकने की सिफारिश की गई है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को कैबिनेट के समक्ष ले जाएंगे और विधेयक का विरोध करेंगे।
आईपीएल को दोहरा झटका, शाहरुख प्रतिबंधित, खिलाड़ी गिरफ्तार (राउंडअप इंट्रो-1) (22:17)
नई दिल्ली/मुम्बई, 18 मई (आईएएनएस)| स्पॉट फिक्सिंग मामले में पहले से ही विवादों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को शुक्रवार को दोहरा झटका लगा। एक तरफ छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में आस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी गिरफ्तार हुआ, तो दूसरी ओर मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों के साथ उलझने पर अभिनेता शाहरुख खान पर पांच वर्षो का प्रतिबंध लगा।
पदोन्नति में आरक्षण मसले पर 23 को सर्वदलीय बैठक (22:15)
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)| सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
इलाहाबाद में पुलिस के साथ झ्झड़प में 1 की मौत (22:15)
इलाहाबाद, 18 मई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में शुक्रवार को पुलिस और लोगों के बीच झ्झड़प के बाद हुए पथराव और गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पुलिस अधीक्षक सहित करीब 20 लोग घायल हो गए।
आईपीएल-5 : 126 रनों के जवाब में चार्जर्स की सधी शुरुआत (लीड-4) (22:14)
उप्पल (हैदराबाद), 18 मई (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे 68वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से रखे गए 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम ने शुरुआती पांच ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन बना लिए हैं।
आईपीएल-5 : चार्जर्स के सामने 127 रनों की चुनौती (लीड-3) (21:40)
उप्पल (हैदराबाद), 18 मई (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे 68वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम ने डेक्कन चार्जर्स के समक्ष जीत के लिए 127 रनों का लक्ष्य रखा है।
रजत गुप्ता को सहायतार्थ कार्यो का लाभ नहीं मिलेगा (21:27)
न्यूयार्क, 18 मई (आईएएनएस)| भारतीय मूल के अमेरिकी निदेशक रजत गुप्ता को पूर्व चेतावनी दी गई है कि वह अपने सहायतार्थ किए गए कार्यो का हवाला देकर इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोपों को दरकिनार नहीं कर सकते हैं ठीक उसी तरह जैसे मदर टेरेसा अपनी मिशनरी कार्यो का हवाला बैंक में डाका डालने के मामले में नहीं कर सकती।
हरियाणा में छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार (21:16)
चण्डीगढ़, 18 मई (आईएएनएस)| हरियाणा के सोनीपत कस्बे के समीप स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के विधि पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित रूप से चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ित छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निवेश तलाशने के लिए भारत-यूएई संयुक्त कार्यबल (लीड-1) (21:02)
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)| संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और भारत ने अपने 57 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापारिक सम्बंधों में और भी अधिक मजबूती लाने के लिए शुक्रवार को एक संयुक्त कार्यदल की स्थापना का फैसला किया जो दोनों ही देशों में निवेश के अवसरों की तलाश करेगा।
गेहूं पहले बेचने की होड़ में झड़प, 3 घायल (20:55)
बांदा, 18 मई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक विक्रय केंद्र पर गेहूं पहले बेचने की होड़ में किसानों के दो पक्षों में हिंसक झ्झड़प हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
आईपीएल-5 : रॉयल्स ने 54 रनों पर गंवाए 3 विकेट (लीड-2) (20:54)
उप्पल (हैदराबाद), 18 मई (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के 68वें लीग मुकाबले में शुक्रवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टीम ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सिर्फ 54 रन के कुल योग पर तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं।
एस्सार हाइपरमार्ट 10 लाख टन इस्पात उत्पाद बेचेगी (20:46)
गाजियाबाद, 18 मई (आईएएनएस)| एस्सार स्टील की खुदरा बिक्री इकाई एस्सार हाइपरमार्ट को उम्मीद है कि वह 10 लाख टन के इस्पात उत्पाद बेच सकती है।
